सामान्य जानकारी

2018-11-01 0

प्रश्न 1- हाल ही में किस भारतीय कम्पनी ने आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड की घोषणा की?

उत्तर- इनफोसिस।

हाल ही में इनफोसिस फाउंडेशन ने आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड के लिए 15 करोड़ रुपये की घोषणा की, इसका उद्देश्य सामाजिक कार्यों के लिए नवोन्मेष को बढ़ावा देना है। यह अवार्ड स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास इत्यादि 6 श्रेणियों में दिया जायेगा। इस अवार्ड का उद्देश्य उन व्यत्तिफ़यों अथवा NGO को प्रोत्साहित करना है जो सामाजिक कार्य के लिए नवीन समाधानों का विकास कर रहे हैं। इन पुरस्कारों के लिए 15 अक्टूबर से वर्ष के अंत तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए प्रतिभागी विडियो प्रविष्टि भी भेज सकते हैं, इस विडियो में प्रतिभागी को अपने कार्य का ब्यौरा देना होगा। सरकारी नियमों के अनुसार कुछ एक श्रेणी की कंपनियों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष के शुद्ध लाभ के 2% हिस्से को कॉर्पाेरेट सोशल रेस्पोंसिब्लिटी के लिए उपयोग करना होगा।

प्रश्न 2- किस भारतीय संगठन ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ISSA गुड प्रैक्टिस अवार्ड 2018 जीता?

उत्तर- कर्मचारी राज्य बीमा कारपोरेशन ((ESIC) कर्मचारी राज्य बीमा कारपोरेशन ((ESIC) को अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) गुड प्रैक्टिस अवार्ड प्रदान किया गया। ESIC को यह पुरस्कार प्रशासनिक समाधान के लिए मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में क्षेत्रीय एशिया व प्रशांत सामाजिक सुरक्षा फोरम में प्रदान किया गया। ESIC ने कर्मचारी तथा नियोत्तफ़ा को इस स्कीम में शामिल करने के कई कदम उठाये थे, नए कर्मचारियों व नियोत्तफ़ाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ESIC ने योगदान की दर को 24 महीनों के लिए कम किया था।

प्रश्न 3- एम- एन- पलूर का हाल ही में निधन हुआ, वे किस भाषा के आधुनिक कवि थे?

उत्तर- मलयालम।

माधवन नम्बूदरी पलूर मलायम भाषा के कवि थे, उनका निधन 9 अक्टूबर, 2018 के केरल के कोवूर में हुआ। उन्होंने मलयालम साहित्य की कुछ एक उत्कृष्ट कविताओं की रचना की। उनकी कविताओं में लोगों की पीड़ा का जिक्र होता था। 2013 में उन्हें उनकी आत्मकथा फ्कथियिल्लाथावंते कथाय् के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके प्रमुख  काव्य संग्रह पेडीथोंडन, तीर्थयात्र, भंगियुम अभंगियुम, संगमसंगीतम, पचमंगा, सरग धरा इत्यादि हैं। उन्हें 1983 में कलिकालम काव्य संग्रह के लिए केरल साहित्य अकादमी से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2009 में उन्हें काव्य के लिए असन पुरस्कार प्रदान किया गया था।

प्रश्न 4- उच्च स्तरीय सामरिक नीति समूह की अध्यक्षता किसके द्वारा की जाएगी?

उत्तर- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की अध्यक्षता में सुरक्षा नीति समूह का पुनर्गठन किया, इसका पुनर्गठन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् की सहायता के लिए किया गया है। यह नीति समूह देश की बाह्य, आंतरिक तथ आर्थिक सुरक्षा के मुद्दों पर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् की सहायता करेगा। सुरक्षा नीति समूह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से सम्बंधित नीतियों के निर्माण के लिए अंतर-मंत्रलय समन्वय तथा सहयोग के लिए प्रमुख  मैकेनिज्म है। यह देश के सुरक्षा मामलों की दीर्घकालीन समीक्षा का कार्य भी करेगा।

इस 16 सदस्यीय संस्था की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल करेंगे। इस समूह के सदस्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, कैबिनेट सचिव, तीनों सुरक्षा सेवाओं के अध्यक्ष, RBI गवर्नर, विदेश सचिव, गृह सचिव, वित्त सचिव तथा रक्षा सचिव हैं। इसके अलावा रक्षा उत्पादन व आपूर्ति विभाग के सचिव, रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार, कैबिनेट सचिवालय के सचिव, राजस्व विभाग के सचिव, परमाणु उर्जा का सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो के सचिव तथा अन्तरिक्ष विभाग के सचिव भी इस समूह के सदस्य हैं।

प्रश्न 5- 2018 के गोवा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पार्टनर राज्य कौन सा है?

उत्तर- झारखण्ड गोवा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2018 (GIFF) का पार्टनर राज्य होगा। इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 20 से 28 नवम्बर के बीच किया जायेगा। यह निर्णय सूचना व प्रसारण मंत्रलय के सचिव अमित खरे तथा झारऽण्ड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी के बीच बैठक के बाद लिया गया। इस फिल्म में झारऽण्ड राज्य में फिल्म निर्माण के लिए सहायक माहौल पर प्रकाश डाला जाएगा तथा फिल्म निर्माताओं को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहन से भी अवगत करवाया जायेगा। इस दौरान झारऽण्ड के प्रत्येक जिले में सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरित्तफ़ इंडियन पैनोरमा के तहत झारऽण्ड फिल्म फेस्टिवल के आयोजन पर भी सहमती प्रकट की गयी।

प्रश्न 6- हाल ही में फ्इंडिया फॉर ह्यूमैनिटीय् पहल को किस केन्द्रीय मंत्रलय ने लांच किया?

उत्तर- विदेश मामले मंत्रलय।

9 अक्टूबर, 2018 को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने फ्इंडिया फॉर ह्यूमैनिटीय् नामक पहल लांच की। इस पहल के तहत विश्व भर में दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग निःशुल्क वितरित किये जायेंगे। इस पहल को फ्भगवान् महावीर विकलांग सहायता समितिय् नामक संस्था के साथ मिलकर लांच किया गया है। इस पहल का उद्देश्य विश्व भर में दिव्यांग लोगों की सहायता करना है। फ्भगवान् महावीर विकलांग सहायता समितिय् की स्थापना 1975 में की गयी थे, इसके जयपुर फुट के नाम से भी जाना जाता है। यह कृतिम अंग फिटमेंट के मामले में विश्व की सबसे बड़ी संस्था है, यह आज तक 1-73 मिलियन दिव्यांग लोगों की सहायता कर चुकी है।

प्रश्न 7- युवा ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक 2018 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता?

उत्तर- जेरेमी लालरिनुंगा भारत के 15 वर्षीय वेटलिफ्रटर जेरेमी लालरिनुंगा ने अर्जेंटीना के बूएनोस एरेस में चल रहे युवा ओलिंपिक खेल 2018 में भार-तोलन में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने यह पदक पुरुषों के 62 किलोग्राम भार वर्ग में जीता। उन्होंने इस दौरान कुल 274 किलोग्राम का भार उठाया। इस श्रेणी में तुक्री के तोप्तास कनेर ने 263 किलोग्राम का भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। जबकि कोलंबिया के विल्लर एस्तिवेन होजे ने 260 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता।

जेरेमी लालरिनुंगा का जन्म 26 अक्टूबर, 2002 को मिजोरम की राजधानी आइजोल में हुआ था। उन्होंने 10 वर्ष की आयु से भार-तोलन में हिस्सा लेना शुरू किया। आरम्भ में उन्होंने भारतीय सेना के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीटड्ढूट, पुणे में प्रशिक्षण लिया। उन्होंने 2018 में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। 2016 में उन्होंने प्ॅथ् जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। इसके अलावा 2017 में राष्ट्रमंडल जूनियर चैंपियनशिप गोल्ड कोस्ट में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।

प्रश्न 8- विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर 9 - अक्टूबर। विश्व डाक दिवस प्रतिवर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे 1874 में स्विट्जरलैंड के बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की याद में मनाया जाता है। 1969 में जापान के टोक्यो में आयोजित यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस में 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की गयी थी। भारतीय दल के सदस्य आनंद मोहन नरूला ने इसके लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। तत्पश्चात 9 अक्टूबर को विश्व भर में डाक की महता को हाईलाइट करने के लिए विश्व डाक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम Imagine you are a letter travelling through timeA What message do you wish to convey to your readers है। इस वर्ष की थीम द्वारा न केवल डाक बल्कि वस्तुओं की डिलीवरी पर डाक सेवा की भूमिका को रेखांकित करना है।

प्रश्न 9- जकार्ता एशियाई पैरा खेल 2018 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता?

उत्तर- संदीप चौधरी जेवलिन थ्रोअर। 

संदीप चौधरी ने जकार्ता एशियाई पैरा खेल 2018 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 6001 मीटर था। पुरुषों 49 किलोग्राम भार वर्ग में  पॉवरलिफ्रिटंग इवेंट में फरमान बाशा ने रजत तथा परमजीत कुमार ने कांस्य पदक जीता। तैराक देवांशी सतीजावोन ने 100 मीटर बटरफ्रलाई श्रेणी में रजत पदक जीता। सुयश जाधव ने तैराकी में पुरुषों की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले श्रेणी में कांस्य पदक जीता।

प्रश्न 10- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार 2018 में भारत की विकास दर कितनी रहेगी?

उत्तर- 7-3 अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्तीय वर्ष 2019 में भारत की विकास दर 7-3» तथा वित्त वर्ष 2020 में विकास दर 7-4» रहने का अनुमान लगाया है। इन नवीन अनुमानों में अप्रैल, 2018 के अनुमानों की अपेक्षा थोड़ी कमी की गयी है। इस कमी का मुख्य कारण तेल की बढ़ती कीमतें तथा खराब होती वैश्विक वित्तीय व्यवस्था है। यदि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का यह अनुमान सही रहता है तो 2019 में भारत विश्व की सबसे गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था का खिताब पुनः प्राप्त कर लेगा।

प्रश्न 11- हाल ही में नटवर ठक्कर का निधन हुआ, वे किस राज्य के प्रसिद्ध गांधीवादी थे?

उत्तर- नागालैंड।

हाल ही में प्रसिद्ध गांधीवादी नटवर ठक्कर का निधन 7 अक्टूबर, 2018 को हुआ, उन्हें नागालैंड का गाँधी कहा जाता जाता है। उन्होंने मोकोकचुंग जिले के चूचुयिमलांग गाँव में नागालैंड गाँधी आश्रम की स्थापना की थी। इसके साथ-साथ उन्होंने गाँव में एक पुस्तकालय की स्थापना भी की। उनके द्वारा गाँधीवादी विचारों तथा शान्ति को फैलाने के प्रयासों के लिए उन्हें फ्नागालैंड का गाँधीय् का उपनाम दिया गया। समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, 1999 में उन्हें पप्र श्री पुरस्कार प्रदान किया गया था। वे मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी थे, परन्तु सामाजिक कार्य के लिए वे 23 वर्ष की आयु में 1955 नागालैंड चले गये।

प्रश्न 12- किस खिलाड़ी ने बालिकाओं की प्ठैथ् वर्ल्ड अंडर-16 स्नूकर चैंपियनशिप 2018 को जीता?

उत्तर- कीर्तना पांडियन।

भारत की कीर्तना पांडियन ने बालिका वर्ग की IBSF वर्ल्ड अंडर-16 स्नूकर चैंपियनशिप 2018 को जीता। उन्होंने यह खिताब फाइनल में बेलारूस को अल्बीना लेस्चुक को 3-1 से हराकर जीता। यह उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब है। पुरुष वर्ग में यह खिताब बेल्जियम के बेन मार्टेन्स ने जीता। इसका आयोजन रूस के सैंट पीट्सबर्ग में किया गया था।

प्रश्न 13- अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप 2018 किस टीम ने जीता?

उत्तर- भारत।

भारत ने श्रीलंका को हराकर अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 144 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया। अंडर-19 एशिया कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकार एशिया कप जीता था।

अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में श्रीलंका के साथ फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 304 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से यशस्वी जैसवाल ने 85, अनुज रावत ने 57, पी सिमरन सिंह (कप्तान) ने नाबाद 65, आयुष बदोनी ने 28 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। 304 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम 384 ओवरों में 160 रन पर आल आउट हो गयी।

इस मैच में भारत की ओर से स्पिन गेंदबाज हर्ष त्यागी ने 38 रन देकर 6 विकेट लिए। हर्ष त्यागी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए फ्मैन ऑफ द मैचय् का पुरस्कार दिया गया, जबकि यशस्वी जैसवाल ने फ्मैन ऑफ द सीरीजय् का खिताब जीता। यह भारत का 6वां अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप खिताब है, इससे पहले भारत 1989, 2003, 2012, 2014 तथा 2016 में यह खिताब जीत चुका है।

प्रश्न 14- हाल ही में किस राज्य ने सशत्तफ़ किसान योजना तथा कृषि समूह योजना लांच की?

उत्तर- अरुणाचल प्रदेश।

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सशत्तफ़ किसान योजना तथा मुख्यमंत्री कृषि समूह योजना को ईटानगर में लांच किया। सशत्तफ़ किसान योजना में राज्य की तीन योजनाओं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री कृषि मैकेनाईजेशन प्रोग्राम तथा चाय व रबड़ के लिए मुख्यमंत्री फ्रलैगशिप कार्यक्रम को शामिल किया गया है। सशत्तफ़ किसान योजना का उद्देश्य किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी तथा बेहतर कीमत के लिए सरकार बाजार में भी हस्तक्षेप कर सकती है। इसका उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है।

प्रश्न 15- हाल ही में किस राज्य ने निर्माण कुसुम कार्यक्रम लांच किया?

उत्तर- ओडिशा।

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में निर्माण कुसुम योजना को लांच किया, इस योजना के द्वारा निर्माण क्षेत्र में कार्यरत्त लोगों को के बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत आईटीआई छात्र को 23,600 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता तथा डिप्लोमा छात्र को 26,300 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। इसके योजना के द्वारा 1878 छात्रें को लाभ होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए 109 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी।

प्रश्न 16- हाल ही में उप-राष्ट्रीय सलाहकार किसे नियुत्तफ़ किया गया?

उत्तर- आर- एन- रवि।

कैबिनेट नियुत्तिफ़ समिति ने आर- एन- रवि को उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुत्तफ़ किया गया, वर्तमान में वे जॉइंट इंटेलिजेंस समिति के अध्यक्ष हैं। वे तीसरे उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। अजीत डोवाल वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। रवि 1976 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अफसर हैं। वे नागा उग्रवादी समूह नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ नागालैंड (NSCNAIM) के साथ जारी वार्ता के लिए वार्ताकार हैं। उत्तर पूर्वी भारत में उग्रवादी समूहों को वार्ता के लिए राजी करने में उनकी भूमिका महत्व महत्वपूर्ण थी।

प्रश्न 17- पुनर्गठित पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर- भूरे लाल।

केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रलय ने हाल ही में पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण का पुनर्गठन किया। इसका कार्यकाल 3 अक्टूबर, 2018 को समाप्त हुआ था। पूर्व आईएएस अफसर भूरे लाल पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण के अध्यक्ष बने रहेंगे। इस प्राधिकरण के 20 सदस्य अजय माथुर (उर्जा अनुसन्धान संस्थान के महानिदेशक), अनुराभा घोष (उर्जा, पर्यावरण तथा जल केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी), नवरोज के।

दुबश (नीति अनुसन्धान केंद्र के सीनियर फेलो), विष्णु माथुर (भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता सोसाइटी के महानिदेशक), कृष्ण धवन (शत्तिफ़ स्थायी उर्जा फाउंडेशन), अरविन्द कुमार (पूर्व शल्यचिकित्सा प्रोफेसर) इत्यादि हैं।

प्रश्न 18- हाल ही ओलिंपिक (सीनियर अथवा जूनियर) में पदक जीतने वाले भारत के पहले जुडोका कौन बने?

उत्तर- तबाबी देवी थान्गजम।

भारत में ग्रीष्मकालीन युवा ओलिंपिक खेलों में अपना मैडल का खाता खोला, सबसे पहले भारत के तुषार माने ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता। उनके बाद तबाबी देवी थान्गजम ने लड़कियों के 44 किलोग्राम वर्ग में जुडो में रजत पदक जीता। इसके साथ ही तबाबी देवी थान्गजम ओलिंपिक (सीनियर अथवा जूनियर) में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी है। तबाबी देवी थान्गजम मणिपुर की निवासी हैं।

तुषार माने ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में 2475 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। युवा ओलिंपिक खेल 2018 में भारत का

प्रतिनिधित्व 13 खेलों में 46 खिलाड़ी कर रहे हैं। यह युवा ओलिंपिक खेलों में भेजा गया भारत का सबसे बड़ा दल है। 2014 के नानजिंग युवा ओलिंपिक खेलों में भारत ने एक रजत और एक कांस्य पदक ही जीते थे।

प्रश्न 19- अर्थशास्त्र में 2018 का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर- विलियम नोर्डहाउस तथा पॉल रोमर।

हाल ही में अमेरिकी अर्थशास्त्रियों विलियम नोर्डहाउस तथा पॉल रोमर ने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2018 जीता। इन दोनों अर्थशास्त्रियों को 9 मिलियन क्रोनर (लगभग 1-01 मिलियन डॉलर) इनाम स्वरूप दिए जायेंगे। इन्हें यह नोबेल पुरस्कार नवोन्मेष और जलवायु परिवर्तन को आर्थिक ग्रोथ के साथ एकीकृत करने के लिए दिया गया है। पिछले वर्ष भी अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थेलर को दिया गया था।

विलियम नोर्डहाउस एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं, उनका जन्म 31 मई, 1941 को अमेरिका के न्यू मेक्सिको में अलबकर्क में हुआ था। वे वर्तमान में अमेरिका के येल विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। उन्हें इकनोमिक मॉडलिंग तथा जलवायु परिवर्तन पर उनके कार्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने अर्थशास्त्र में 2018 का नोबेल पुरस्कार जलवायु परिवर्तन को दीर्घकाल में समष्टि आर्थिक विश्लेषण से जोड़ने के लिए जीता।

पॉल रोमर एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं, उन्हें आंतरिक आर्थिक विकास के सिद्धांत के लिए जाना जाता है। वे विश्व बैंक के प्रमुख अर्थशास्त्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे न्यू यॉर्क विश्वविद्यालय के स्टेम स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर हैं।

प्रश्न 20- 10वें द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी तथा सम्मेलन- इंडिया केम 2018 का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर- मुंबई।

10वें द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी तथा सम्मेलन- इंडिया केम 2018 का आयोजन महाराष्ट्र के मुंबई में 4-6 अक्टूबर, 2018 के दौरान किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन केमिकल व पेट्रोकेमिकल विभाग तथा भारतीय वाणिज्य व उद्योग महासंघ (थ्प्ब्ब्प्) द्वारा संयुत्तफ़ रूप से किया गया। इस सम्मेलन में केमिकल सेक्टर के विकास के लिए सरकारी नीति प्रस्तुत की गयी, इस सम्मेलन में निवेशकों तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में पेट्रोकेमिकल तथा केमिकल का सबसे बड़ा सम्मेलन है। इस सम्मेलन में विश्व भर से केमिकल व पेट्रोकेमिकल से सम्बंधित प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

प्रश्न 21- ई-पेमेंट प्रणाली के एडॉप्शन के मामले में भारत का स्थान कौन सा है?

उत्तर- 28वां।

हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) अंतर्राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार ई-भुगतान (इलेक्ट्रॉनिक भुगतान) के एडॉप्शन के मामले में भारत का स्थान विश्व में 28वां है, 2011 में भारत इस सूची में 36वें स्थान पर था। इस सर्वेक्षण में भारत सरकार द्वारा ई-भुगतान (इलेक्ट्रॉनिक भुगतान) को बढ़ावा देने के लिए उठाये गए कदमों की सराहना की गयी है। 73 देशों की रैंकिंग में नॉर्वे को पहला स्थान प्राप्त हुआ। जबकि फ्रांस और डेनमार्क क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे। इस सर्वेक्षण में सरकारी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन सर्विसेज की उपलब्धता, नीति तथा अधोसंरचना के आधार पर देशों को रैंकिंग प्रदान की जाती है।

प्रश्न 22- विश्व अध्यापक दिवस 2018 की थीम क्या है?

उत्तर- शिक्षा के अधिकार का अर्थ है एक क्वालीफाइड अध्यापक का अधिकार।

विश्व अध्यापक दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय अध्यापक दिवस प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस विश्व अध्यापक दिवस का उद्देश्य फ्विश्व के शिक्षकों की प्रशंसा, मूल्यांकन तथा सुधारय् है। यह दिवस 1966 में अध्यापकों की स्थिति से सम्बन्धी ILO/UNESCO अनुशंसाय् पर हस्ताक्षर किये जाने की याद में मनाया जाता है। इस दिवस के लिए यूनेस्को ने वर्ष 2018 की थीम फ्शिक्षा के अधिकार का अर्थ है एक क्वालीफाइड अध्यापक का अधिकारय् निश्चित की है। इसी दिन 1948 में सार्वभौमिक मानवाधिकारों की घोषणा की गयी थी। इस दिवस के द्वारा यह स्मरण करवाया जाता है कि प्रशिक्षित व क्वालिफाइड अध्यापकों के बिना शिक्षा का अधिकार प्रदान नहीं किया जा सकता।

प्रश्न 23- हाल ही में भारत का प्रमुख सांख्यिकी अधिकारी किसे नियुत्तफ़ किया गया?

उत्तर- 5 सितम्बर। प्रवीण श्रीवास्तव 1983 बैच के भारतीय सांख्यिकीय सेवा के अधिकारी हैं, उन्हें हाल ही में भारत का प्रमुख सांख्यिकी अधिकारी नियुत्तफ़ किया गया। वे अपनी सेवानिवृत्ति (31 अगस्त, 2020) अथवा भविष्य के आदेश तक इस पद पर कार्यरत्त रहेंगे। उन्होंने 35 वर्षों के अपने करियर में सांख्यिकी मंत्रलय तथा स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य किया, कुछ समय तक उन्होंने केन्द्रीय लोक सेवा आयोग में भी कार्य किया। वे भारतीय सांख्यिकीय आयोग (रंगराजन आयोग) के सचिव भी थे। राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग का गठन 2005 में किया गया था।

प्रश्न 24- भारत के पहले फ्मेथनॉल कुकिंग फ्रयूल प्रोग्रामय् को किस राज्य में लांच किया गया?

उत्तर- असम। असम में भारत के पहले ‘मेथनॉल कुकिंग फ्रयूल प्रोग्राम’ को 5 अक्टूबर, 2018 को लांच किया गया, इसे असम पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड द्वारा लांच किया गया है। इस प्रोजेक्ट को नीति आयोग द्वारा प्रमोट किया जा रहा है।



मासिक-पत्रिका

अन्य ख़बरें

न्यूज़ लेटर प्राप्त करें